मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेत्री उमा भारती ने कृषि कानूनों की वापसी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अगर कृषि कानूनों का महत्व प्रधानमंत्री जी किसानों को नहीं समझा पाए तो उसमें हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की कमी है। हम क्यों नहीं किसानों से ठीक से संपर्क और संवाद कर सके