मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्रालय ने एक महिला पुलिस कांस्टेबल को लिंग परिवर्तन की इजाजत दी है। राज्य में पहली बार ऐसा हुआ है। बुधवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। यह इजाजत राज्य के डीजीपी के द्वारा दी गई है। आपको बता दें कि फील्ड में तैनात महिला कांस्टेबल जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर का इलाज हुआ था।