ग्वालियर में पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते सगे भाई ने छोटे भाई-बहन को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। हमलावर पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर दिया गया है। पुलिस उसे तलाश रही है। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के तृप्ति नगर की है। सोनू शर्मा कुछ ही दिन पहले जेल से बाहर आया था। कुछ दिन पहले घर के हिस्से को लेकर भाई-बहनों में विवाद हुआ था। घायल बच्चों की मां ने बताया कि गुरुवार को भी सोनू ने विवाद किया। छोटा बेटा रवि बीच में बोला तो दोनों में झगड़ा हो गया। इतने में सोनू ने देसी कट्टे से रवि को गोली मार दी। उसकी पीठ में गोली लगी