भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, जो मानव मिशन गगनयान सहित अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने के लिए जाना जाता है, अब मानवयुक्त मिशन के लिए समुद्र की 6,000 मीटर गहराई में एक विशेष क्षेत्र के निर्माण में मदद कर रहा है। संसद को गुरुवार को यह जानकारी दी गई। सरकार द्वारा शुरू किए गए 'डीप ओशन मिशन' के तहत, गहरे समुद्र की खोज के लिए एक मानवयुक्त वैज्ञानिक पनडुब्बी विकसित करने का प्रस्ताव किया गया है और इस परियोजना का नाम 'समुद्रयान' रखा गया है