पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने बुधवार सुबह तिरंगामार्च निकाला। तिरंगा मार्च सिटी सेंटर स्थति एसपी आफिस से शुरू हुआ और ग्वालियर शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरा। पुलिस कातिरंगा मार्च इतना भव्य और आकर्षक था कि देखने वालों में देश भक्ति की भावनाएं उमड़ने लगी और जोश आने लगा।तिरंगा मार्च केलिए शहर के पुलिस कर्मी अपनी बाइकों के साथ एसपी आफिस पहुंचे। मार्च में तकरीबन तीन सैकड़ा से अधिक पुलिस कर्मी शामिलहुए। जो बाइक पर थे और उनकी बाइकों पर तिरंगा लगा हुआ था।तिरंगा मार्च को सिटी सेंटर पर तिरंगा मार्च के लिए एकत्रित हुए।इसके बाद एसएसपी अमित सांघी ने मार्च को लीड किया। सबसे आगे एसएसपी ही तिरंगा लगाकर चल रहे थे। तिरंगा मार्च शहर केसभी प्रमुख स्थानों से गुजरी। सभी जगहों पर मार्च काे देखने के लिए लोग एकत्रित हुए। जगह जगह मार्च का लोगाें का स्वागत भीकिया गया। तिरंगा यात्रा के समापन समारोह में एडीजी श्री वर्मा सहित आर्मी और एयरफोर्स से जुड़े अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे साथही तिरंगा यात्रा में शामिल हुए एनसीसी कैडेट का सम्मान भी किया गया।