ग्वालियर के पड़ाव थाना इलाके में रहने वाली एक विवाहिता के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फिर उसकेअश्लील वीडियो फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए भी वसूली कर ली। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपीयुवक की तलाश में जुट गई है। पड़ाव क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ शादी का झांसा देकर मोहल्ले में ही रहने वालेआरोपी युवक नवीन रजक ने न सिर्फ दुष्कर्म किया गया बल्कि उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल भी किया गया और अबतक ब्लैकमेल करके आरोपी युवक ने महिला से करीब एक लाख रुपए तक वसूल कर लिए हैं। दरअसल महिला की शादी भिंड में हुईथी। शादी को कुछ ही समय हुआ था और महिला का अपने पति और ससुरालजनों के साथ अक्सर विवाद होने लगे। महिला वापसअपने मायके आ गई।जहां पर उसकी मुलाकात आरोपी युवक नवीन रजक से हुई। नवीन ने महिला को भरोसा दिया कि वह उसके साथशादी कर लेगा और उसके पति से उसका तलाक भी करा देगा। महिला आरोपी युवक की बातों में आ गई। फिर एक दिन आरोपी युवकने महिला को एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसके अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी युवक आए दिन उनवीडियो को सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी देने लगा। इसके बाद महिला से आए दिन पैसे मांगे जाने लगे। इससे परेशानहोकर युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।