बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह साल रणबीर कपूर के लिए कई मायनों में खास रहा है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। वहीं, एक्टर जल्द ही पापा भी बनने वाले हैं। उनके जन्मदिन पर फैंस सहित उनके घरवाले भी शुभकामनाएं दे रहे हैं उनकी मां नीतू कपूर ने भी अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे को बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, 'हमारे लिए यह साल एक मील का पत्थर साबित हुआ है। आज तुम्हारे पापा को बहुत मिस कर रही हूं। वह आज बहुत खुश होते और गर्व महसूस कर रहे होते। जन्मदिन की बधाई राणा। तुम मेरे शक्ति अस्त्र हो।'