ब्रेकिंग न्यूज़

मुरैना में सिंधिया की शोक संवेदना: दिल्ली से मुरैना आए और व्यक्त किया भावुक भाषणप्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र सेट किया, युवाओं, महिलाओं और किसानों पर रहेगा फोकसकश्मीर के इकलौते आइनॉक्स थिएटर में 'ओपनहाइमर' के पहले दिन के शोज़ हाउसफुल हो चुके हैंसूरत हाईकोर्ट ने आपराधिक मानहानि के मामले में उनकी सजा सपर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।रानी लक्ष्‍मीबाई को किया प्रियंका गांधी ने किया नमन।शरद पवार को नागालैंड ने दिया झटका, 7 विधायकों ने दिया अजित पवार को दिया समर्थनदोस्त की मदद करना पड़ा भारी- दोस्त ने दोस्त को लगाया 13 लाख का चूनाकंपनी दिखाकर बैंक से 35 लाख का लोन लिया, फर्म का पैसा भी निकालामोदी सरनेम केस: गुजरात HC के आदेश के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 21 जुलाई को करेगा सुनवाईभाई-बहन ने टीचर्स के अत्याचार की दुर्दशा को साझा किया: बोले - "सोनू सर ने हमें धमकाया था कि होमवर्क पूरा नहीं हुआ तो हमें छत से फेंक देंगे"

MP में 5 दिन बाद कड़ाके की ठंड:

मध्य प्रदेश, GoonjMP Updated : Friday, 28 Oct 2022

मध्यप्रदेश में पड़ रही हल्की ठंड पर ब्रेक लग गया है। हिमालय में बर्फबारी नहीं होने का सीधा असर मौसम पर पड़ा है। दिवाली के दूसरे दिन से वातावरण में हल्की सी गर्मी महसूस हो रही है। दिन-रात के तापमान में भी उछाल देखने को मिला है। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि अभी 5 दिन तक इसी तरह का तापमान रहेगा। इससे पहले दिवाली पर हिमालय में हो रही बर्फबारी के कारण ठंड पड़ रही थी।मौसम वैज्ञानिक हुसैन का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ (पाकिस्तान से आ रही हवाएं) अभी कमजोर हैं। हवाएं हिमालय के काफी ऊपर से जा रही हैं। यही कारण है कि मौसम शुष्क होने के बाद भी ज्यादा ठंड नहीं पड़ रही। हिमालय में बर्फबारी नहीं होने से हवाएं स्ट्रांग नहीं हैं। बर्फबारी होने से हवाएं स्ट्रांग होंगी और यह नीचे की तरफ आएंगी। इसके बाद मध्यप्रदेश में ठंडक का असर दिखाई देने लगेगा।29 अक्टूबर से नॉर्थ-ईस्ट मानसून
हुसैन ने बताया कि अभी साउथ ईस्ट मानसून था, अब 29 अक्टूबर से नॉर्थ ईस्ट मानसून शुरू हो रहा है। इससे तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कई इलाकों में अच्छी बारिश होगी। हालांकि मध्यप्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। इसके बाद ही मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होगी। रात का पारा 16 डिग्री से नीचे और दिन में 32 डिग्री से ऊपर
फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिन का पारा 32 से 34 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि रात का तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। 

 हो रहा है।

48 घंटे में ही मौसम बदला
मध्यप्रदेश में बीते 48 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। दिवाली तक दिन-रात का पारा सामान्य से 3 डिग्री तक नीचे आ गया था। उसके बाद यह 2 से 3 डिग्री ऊपर चला गया है। इस कारण दिन और रात में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है।