सर्राफा बाजार में आज, यानी सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है।31 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोना 201 रुपए सस्ता होकर 50,301 रुपए पर आ गया है। इस महीने की शुरुआत में सोना 52 हजार पर पहुंच गया था, जो फिसलकर 50 हजार के करीब आ गया है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट |
भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 |
50,301 |
23 |
50,100 |
22 |
46,076 |
18 |
37,726 |
चांदी में भी गिरावट
अगर चांदी की बात करें तो इसमें भी आज गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में ये 377 रुपए सस्ती होकर 57,042 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस महीने की शुरुआत में चांदी 61 हजार के ऊपर थी। यानी इसकी कीमत में अक्टूबर में ही 4 हजार से ज्यादा की गिरावट आई है।आने वाले दिनों में तेजी की उम्मीद
केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि आने वाले दिनों में शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इससे सोने की डिमांड में तेजी आने की उम्मीद है। डिमांड में तेजी आने से इसकी कीमतें और बढ़ सकती हैं और आने वाले दिनों में ये 52 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं।