सऊदी अरब के रेगिस्तान में अब आप दिन में भी ठिठुरेंगे। यहां साल के 12 महीने बर्फ जमी रहेगी। एक कृत्रिम झील भी होगी और अत्याधुनिक सुविधाओं वाले महल जैसे घर भी होंगे। 60 वर्ग किलोमीटर में तैयार हो रहे इस स्कीइंग रिजॉर्ट में होटल्स के 3600 कमरे और 2200 घर होंगे। रेगिस्तान में पहाड़ों के बीच बर्फ से बन रहा यह स्वर्ग नियोम सिटी है।