ग्वालियर शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहित युवती का उसी की सौतेली मां ने आरोपियों से मिलकर न सिर्फ अपहरण कराया बल्कि उसके साथ दो महीने तक आरोपियों ने दैहिक शोषण भी किया। विरोध करने पर महिला की आरोपियों द्वारा मारपीट भी की गई ।इस बीच महिला जब गर्भवती हो गई तो उसे गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। किसी तरह महिला आरोपियों के कब्जे से छूटी और अपने घर पहुंची। युवती को आरोपियों ने यूपी के हरदोई शहर में बंधक बनाकर रखा हुआ था। इस महिला की गुमशुदगी भिंड के अमायन थाने में दर्ज है। पता चला है कि गोला का मंदिर क्षेत्र के गायत्री नगर की रहने वाली इस महिला का मायका मूल रूप से भिंड के अमायन में है ।महिला की शादी 3 साल पहले ही हुई है। इसी साल जनवरी में युवती अपने पिता के पास कुछ दिन रहने के लिए गुजरात गई थी। गुजरात में उसका पिता एक कंपनी में कर्मचारी है पिता के साथ इसकी सौतेली मां भी वही रहती है। कुछ दिन वहां रहते हुए महिला की पहचान विशाल गुप्ता नामक युवक से हो गई थी। यह भी युवती के पिता के साथ निजी कंपनी में काम करता था। इस बीच जब युवती वापस घर लौट रही थी तो उसकी सौतेली मां एवं विशाल गुप्ता भी उसके साथ आ गए।उन्होंने महिला को अच्छा काम दिलवाने का झांसा दिया और उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। इसके बाद उसे नशा हो गया और जब उसका होश आया तो वह उत्तर प्रदेश में थी। यहां विशाल गुप्ता और रोहित सिंह चौहान ने उसका दैहिक शोषण किया। किसी तरह महिला आरोपियों के चंगुल से छूटी और उसने घर आकर अपने पति को सारी बात बताई।इसके बाद गोला का मंदिर पुलिस ने आरोपी रोहित सिंह चौहान और विशाल गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म अपहरण मारपीट और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है ।फिलहाल पुलिस ने महिला के इकबलिया बयान कोर्ट में दर्ज करा दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए वह यूपी और गुजरात भी जाएगी।
बाइट-निरंजन शर्मा,एएसपी,ग्वालियर