ब्रेकिंग न्यूज़

मुरैना में सिंधिया की शोक संवेदना: दिल्ली से मुरैना आए और व्यक्त किया भावुक भाषणप्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र सेट किया, युवाओं, महिलाओं और किसानों पर रहेगा फोकसकश्मीर के इकलौते आइनॉक्स थिएटर में 'ओपनहाइमर' के पहले दिन के शोज़ हाउसफुल हो चुके हैंसूरत हाईकोर्ट ने आपराधिक मानहानि के मामले में उनकी सजा सपर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।रानी लक्ष्‍मीबाई को किया प्रियंका गांधी ने किया नमन।शरद पवार को नागालैंड ने दिया झटका, 7 विधायकों ने दिया अजित पवार को दिया समर्थनदोस्त की मदद करना पड़ा भारी- दोस्त ने दोस्त को लगाया 13 लाख का चूनाकंपनी दिखाकर बैंक से 35 लाख का लोन लिया, फर्म का पैसा भी निकालामोदी सरनेम केस: गुजरात HC के आदेश के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 21 जुलाई को करेगा सुनवाईभाई-बहन ने टीचर्स के अत्याचार की दुर्दशा को साझा किया: बोले - "सोनू सर ने हमें धमकाया था कि होमवर्क पूरा नहीं हुआ तो हमें छत से फेंक देंगे"

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म पठान को दी चेतावनी।

मध्यप्रदेश में पठान फिल्म रिलीज होने से रोकी जा सकती है जी हां मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म को लेकर आपत्ति उठाई है उन्होंने कहा है कि फिल्म में यदि वेशभूषा का बदलाव नहीं किया गया तो मध्यप्रदेश में फिल्म की रिलीज को लेकर विचार किया जाएगा।

News : Wednesday, 14 Dec 2022

MP में 5 दिन बाद कड़ाके की ठंड:

मध्यप्रदेश में पड़ रही हल्की ठंड पर ब्रेक लग गया है। हिमालय में बर्फबारी नहीं होने का सीधा असर मौसम पर पड़ा है। दिवाली के दूसरे दिन से वातावरण में हल्की सी गर्मी महसूस हो रही है। दिन-रात के तापमान में भी उछाल देखने को मिला है। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि अभी 5 दिन तक इसी तरह का तापमान रहेगा। इससे पहले दिवाली पर हिमालय में हो रही बर्फबारी के कारण ठंड पड़ रही थी।मौसम वैज्ञानिक हुसैन का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ (पाकिस्तान से आ रही हवाएं) अभी कमजोर हैं। हवाएं हिमालय के काफी ऊपर से जा रही हैं। यही कारण है कि मौसम शुष्क होने के बाद भी ज्यादा ठंड नहीं पड़ रही। हिमालय में बर्फबारी नहीं होने से हवाएं स्ट्रांग नहीं हैं। बर्फबारी होने से हवाएं स्ट्रांग होंगी और यह नीचे की तरफ आएंगी। इसके बाद मध्यप्रदेश में ठंडक का असर दिखाई देने लगेगा।29 अक्टूबर से नॉर्थ-ईस्ट मानसून
हुसैन ने बताया कि अभी साउथ ईस्ट मानसून था, अब 29 अक्टूबर से नॉर्थ ईस्ट मानसून शुरू हो रहा है। इससे तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के कई इलाकों में अच्छी बारिश होगी। हालांकि मध्यप्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। इसके बाद ही मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होगी। रात का पारा 16 डिग्री से नीचे और दिन में 32 डिग्री से ऊपर
फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिन का पारा 32 से 34 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि रात का तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। 

 हो रहा है।

48 घंटे में ही मौसम बदला
मध्यप्रदेश में बीते 48 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। दिवाली तक दिन-रात का पारा सामान्य से 3 डिग्री तक नीचे आ गया था। उसके बाद यह 2 से 3 डिग्री ऊपर चला गया है। इस कारण दिन और रात में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। 

News : Friday, 28 Oct 2022

भोपाल में डेंगू का बढ़ता ग्राफ:

राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। आंकड़े भी यही हकीकत बयां कर रहे हैं। जनवरी से अगस्त तक डेंगू के मरीजों की संख्या कुल 95 थी। वहीं, सितंबर से 14 अक्टूबर तक 130 डेंगू मरीज मिले। इनमें से 32 मरीज ऐसे हैं जो डेंगू पॉजिटिव हैं, लेकिन जिला मलेरिया कार्यालय के अमले को न तो उनके पते मिल रहे हैं और न ही उनके मोबाइल पर कॉल लग रहा है। ऐसे में इनके घरों और आसपास के घरों में डेंगू लार्वा सर्वे नहीं हो पाया है।दरअसल, जब भी डेंगू का कोई नया मरीज मिलता है तो उसके घर के साथ ही साथ आसपास के 50 घरों में डेंगू लार्वा सर्वे किया जाता है। जिला मलेरिया कार्यालय की टीमें इस क्षेत्र में सक्रिय होकर यहां लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम भी करती हैं। जिन घरों में डेंगू लार्वा मिलता है उसे नष्ट करने की कार्रवाई की जाती है। ताकि, डेंगू फैलाने वाले मच्छर पनप ही न पाएं। लेकिन, मरीज नहीं मिलने के कारण उनके घरों के आसपास डेंगू लार्वा सर्वे नहीं हो पा रहा है।

पता गलत होने की यह हैं तीन खास वजह

  • पहली- अस्पताल में मरीज आधार कार्ड, राशन कार्ड समेत कोई अन्य दस्तावेज लगाता है तो वह वर्षों पुराना होता है। उसमें पुराना पता ही दर्ज होता है, जबकि व्यक्ति कहीं और रहने लगा।
  • दूसरी- कुछ लोग जानकर पता और मोबाइल नंबर गलत दर्ज कराते हैं ताकि रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर टीमें सर्वे के लिए उनके घर ना पहुंचे। ताकि आसपास के लोगों को पता न चले।
  • तीसरी- दूसरे शहरों से इलाज के लिए आने वाले लोग शहर में रिश्तेदारों के घर रुकते हैं, वहीं का पता दर्ज करा देते हैं। टीम जब दिए पते पर जाती है तो रिश्तेदार जानकारी छुपा लेते हैं।

News : Monday, 17 Oct 2022

MP में दिवाली पर हो सकती है बारिश:

बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती सिस्टम की वजह से एक बार फिर मध्यप्रदेश तरबतर हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश से होकर उत्तराखंड की ओर जा रही है। बारिश का दौर 20 अक्टूबर या इसके बाद भी जारी रह सकता है। यानी 24 अक्टूबर को दिवाली पर भी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को भोपाल, ग्वालियर समेत आधे प्रदेश में रिमझिम या तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। गुरुवार रात भी भोपाल में तेज बारिश हुई।प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर मौसम ने फिर करवट बदल ली। इससे दशहरे की रंगत फीकी हो गई। दशहरे के दिन प्रदेशभर में बारिश हुई। रावण के पुतले बारिश में भीग गए थे। इससे रावण दहन के कार्यक्रम में खलल पड़ा। राजधानी भोपाल में रातभर बारिश होती रही। वहीं, गुरुवार को मौसम में ठंडक घुली रही। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर तक प्रदेश में मध्यम या तेज बारिश होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती सिस्टम बनने और ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश से गुजरने के कारण मौसम बदला है। 20 अक्टूबर तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा।

News : Friday, 07 Oct 2022

MP में दिवाली पर हो सकती है बारिश:

बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती सिस्टम की वजह से एक बार फिर मध्यप्रदेश तरबतर हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश से होकर उत्तराखंड की ओर जा रही है। बारिश का दौर 20 अक्टूबर या इसके बाद भी जारी रह सकता है। यानी 24 अक्टूबर को दिवाली पर भी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को भोपाल, ग्वालियर समेत आधे प्रदेश में रिमझिम या तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। गुरुवार रात भी भोपाल में तेज बारिश हुई।प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर मौसम ने फिर करवट बदल ली। इससे दशहरे की रंगत फीकी हो गई। दशहरे के दिन प्रदेशभर में बारिश हुई। रावण के पुतले बारिश में भीग गए थे। इससे रावण दहन के कार्यक्रम में खलल पड़ा। राजधानी भोपाल में रातभर बारिश होती रही। वहीं, गुरुवार को मौसम में ठंडक घुली रही। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर तक प्रदेश में मध्यम या तेज बारिश होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती सिस्टम बनने और ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश से गुजरने के कारण मौसम बदला है। 20 अक्टूबर तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा।

News : Friday, 07 Oct 2022

MP के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:

मध्यप्रदेश से रवानगी की ओर बढ़ रहा मानसून मालवा-निमाड़ को भिगोएगा। पिछले 24 घंटे में धार में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन धार, विदिशा, झाबुआ, आलीराजपुर और बालाघाट में भी हल्की बारिश की संभावना है।3 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। 20 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से सटे इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में बारिश होने की उम्मीद नहीं के बराबर है। लोकल एक्टिविटी से कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

मध्यप्रदेश में अब तक करीब 48 इंच बारिश हो चुकी

मध्यप्रदेश में 1 जून से लेकर अब तक 48 इंच बारिश हो चुकी है। सामान्य 38 इंच से 23% ज्यादा बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश नर्मदापुरम में 71.48 इंच, भोपाल में 70 और राजगढ़ में 69 इंच हुई। प्रदेश के 32 जिलों में 40 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।

News : Friday, 30 Sep 2022

1600 करोड़ का कारोबार:

1600 करोड़ का कारोबार:भोपाल में 600 करोड़ की गाड़ियां, 500 करोड़ की प्रॉपर्टी बिकेगी अगले 28 दिन तक बाजार रौनक से भरपूर रहेंगे

भोपाल7 घंटे पहलेलेखक: मनीष व्यास

दो साल बाद बाजार कोरोना महामारी से पूरी तरह उबरा, अच्छे मानसून ने खरीदारों का उत्साह बढ़ाया - Dainik Bhaskar

दो साल बाद बाजार कोरोना महामारी से पूरी तरह उबरा, अच्छे मानसून ने खरीदारों का उत्साह बढ़ाया

दिवाली फेस्टिव सीजन नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हो रहा है। अब अगले 28 दिन तक बाजार रौनक से भरपूर रहेंगे। इसकी बड़ी वजह है- कोरोना से बाजार का पूरी तरह उबर जाना और अच्छे मानसून से खरीदारों का उत्साह बढ़ना। भोपाल के आर्थिक विशेषज्ञों, ऑटोमोबाइल डीलर्स, बिल्डर्स, व्यापारी संघों और बाजार जानकारों की मानें तो इस बार शहर में 1600 करोड़ रु. से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान है।

बाजार 2019 से बेहतर है। खरीदार खुलकर सामने आ रहे हैं। सबसे अच्छा समय रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल सेक्टर का है। दीपावली तक रियल एस्टेट में 500 करोड़ तो ऑटोमोबाइल में 600 करोड़ रु. के कारोबार का अनुमान है। कमाई वाले नौ सेक्टर में भरपूर खरीद-बिक्री होगी।

कहां-कैसी समृद्धि - 300 करोड़ के कपड़े, 150 करोड़ का किराना और 30 करोड़ के जेवर बिकने का अनुमान

ऑटोमोबाइल - 50% बुकिंग हुई
स्टॉक भरपूर, छह हजार गाड़ियां बिक सकती हैं। 30% कारों, 20% टू व्हीलर्स की बुकिंग। 500 करोड़ की कारें, 100 करोड़ की बाइकें बिकेंगी। बाकी बिक्री बड़ी गाड़ियों की रहेगी। ये 2021 से 40% ज्यादा।

रियल एस्टेट- 50 प्रोजेक्ट तैयार

भोपाल में 20 प्रमुख बिल्डर्स के 50 प्रोजेक्ट रेडी हैं। अब तक 20% एडवांस बुकिंग हो गई है। इस हिसाब से दिवाली तक रियल एस्टेट कारोबार 400 करोड़ पार करेगा।

इलेक्ट्रॉनिक - जबरदस्त बूम होगा

भोपाल में छोटे-बड़े 60 से 70 रिटेलर हैं। बड़ी टीवी, 500 ली. से बड़े फ्रिज की मांग ज्यादा। 125 से 150 करोड़ के कारोबार की उम्मीद। ये पिछले साल से 25 से 50 करोड़ तक ज्यादा होगी।

ज्वेलरी - खरीद 60% तक बढ़ेगी
इस बार खेती अच्छी है। डॉलर मजबूत होने से गोल्ड में निवेश बढ़ेगा। सीजन में 25 से 30 किलो सोने और 90 से 100 किलो चांदी के जेवर बिक सकते हैं। 25 से 30 करोड़ का कारोबार अनुमानित।

टेक्सटाइल - 300 करोड़ के कपड़े
पहले त्योहारी और बाद में शादी का सीजन रहेगा। इसलिए फेडरेशन ऑफ राज वस्त्र व्यवसाय संघ ने उम्मीद जताई है कि 35 से 40% कारोबार उछलेगा। करीब 300 करोड़ रुपए का कारोबार होने की संभावना है।

बैंकिंग - लोन डिमांड 50% बढ़ी
ज्यादातर लोन बिजनेस, स्टार्टअप, स्टडी के लिए आ रहे हैं। कई बैंक कम ब्याज ले रह हैं तो कई ने स्पेशल इंस्टेंट लोन की व्यवस्था की है। प्रोसेसिंग फीस में भी छूट है। कार लोन एक घंटे में दे रहे हैं।

स्वीट्स - 7 करोड़ तक की कमाई
भोपाल में 100 मुख्य दुकानें हैं। अन्य संघों को मिलाकर 500 दुकानें हैं। रोज औसत 10 लाख रु. की मिठाई व 5 लाख की नमकीन बिकती है। 28 दिन में 7-8 करोड़ की मिठाई, नमकीन बिक सकती है।

News : Monday, 26 Sep 2022

ठंड से हार्टअटैक और पैरालिसिस के मरीज बढ़े, भोपाल में 24 घंटे में 55 केस मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में हाड़ कंपा देने वाली ठण्ड बनी हुई है. भोपाल (Bhopal) में तापमान शिमला और जम्मू के बराबर पहुंच गया है. कड़ाके की ठंड के बीच भोपाल में एक नई चुनौती आ गई है. शहर में अचानक हार्टअटैक और पैरालिसिस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है.

ठंड से हार्टअटैक और पैरालिसिस के मरीज बढ़े, भोपाल में 24 घंटे में 55 केस

मध्य प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठण्ड बनी हुई है. भोपाल में तापमान शिमला और जम्मू के बराबर पहुंच गया है. कड़ाके की ठंड के बीच भोपाल में एक नई चुनौती आ गई है. शहर में अचानक हार्टअटैक और पैरालिसिस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है. 

News : Tuesday, 21 Dec 2021

मध्य प्रदेश में भोपाल कोरोना का हॉटस्पॉट बना

 मध्य प्रदेश में भोपाल कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में 15 नए केस सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 8 पॉजिटिव केस भोपाल में मिले हैं। लगातार छठे दिन भोपाल में सबसे अधिक केस मिले हैं। पिछले 6 दिन में मध्य प्रदेश में 88 केस मिले, जिसमें 54 केस भोपाल में मिले हैं। 60% से अधिक केस भोपाल में मिल रहे हैं। इंदौर में 6 दिन में 22 केस मिले हैं। 

News : Friday, 03 Dec 2021

भोपाल में नकली सैनिटाइजर फैक्ट्री पर पुलिस का छापा

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते आपदा में अवसर की तलाश करते बड़ी कंपनियों के नाम पर नकली सैनिटाइजर बनाने वाले गिरोह फिर सक्रिय हो गए हैं। राजधानी की पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए सैकड़ों लीटरं नकली सैनिटाइजर जब्त कर लिया है. 

News : Wednesday, 01 Dec 2021

प्रदेश समाचार

ट्रेंडिंग

इंदौर

भोपाल

ग्वालियर