आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्वालियर शहर में भारतीय जनता पार्टीऔर नगर निगम द्वारा अलग-अलग तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जहां प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शामिल हुये। नगरनिगम द्वारा बाल भवन से लक्ष्मीबाई की समाधि और भाजपा द्वारा राठौर चौकी से निकाली तिरंगा यात्रा में आमजन को संदेश दिया किप्रत्येक घर पर देश की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा फहरायें।