ब्रेकिंग न्यूज़

भीषण सड़क हादसे में कार सवार यूपी पुलिस के तीन कर्मचारियों सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौतग्वालियर - सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ पर मत्था टेककर गुरु हरगोबिंद साहिब को किया नमनग्वालियर - कमलाराजा अस्पताल में बच्चों की मौत हाईकोर्ट सख्त, पांच दिन में सुधार के आदेशगुरू गोबिंद साहिब की प्रेरणा समाज के हर वर्ग के लिए प्रासंगिक - केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियाभारतीय किसान यूनियन की सभी मांगों को मानकर तीनों काले कृषि कानून वापस ले सरकार - दिग्विजय सिंहकिसान संगठनों का दावा, ग्वालियर में बंद सफल रहा, हाथ जोड़कर कराया ग्वालियर बंद, जताया आमजन का आभारग्वालियर - सम्राट मिहिर भोज के संबंध में 4 अक्टूबर तक साक्ष्य व प्रमाण प्रस्तुत किये जा सकेंगेग्वालियर - लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करना हमारा दायित्व है : केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियाग्वालियर - केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद ग्वालियर आगमन पर श्री सिंधिया का भव्य स्वागत, केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर सहित प्रदेश के मंत्री भी सम्मलित हुए स्वागत कार्यक्रमों मेंग्वालियर - दो आदतन अपराधी जिला बदर

राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में बच्ची के लिए मंगाया आमलेट तो निकला कॉकरोच।

राजधानी एक्सप्रेस देश की सबसे अच्छी ट्रेनों में शुमार की जाती है, लेकिन इस ट्रेन में मौजूद पैनट्री की लापरवाही को लेकर सोशल मीडिया पर भारतीय रेल की एक बार फिर खूब फजीहत हो रही है. दरअसल मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से सफर कर रहे योगेश मोरे के मुताबिक, उन्हें परोसे गए ऑमलेट में मरा हुआ कॉकरोच निकला. मोरे ने ट्वीट में रेल मंत्रालय और पीएमओ को टैग करते हुए कॉकरोच वाले ऑमलेट की तस्वीरें शेयर की।

 

News : Tuesday, 20 Dec 2022

महाराष्ट्र की सीमा को लेकर विवाद।

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच चल रहा सीमा विवाद पर मंगलवार को कर्नाटक के बेलगावी के बागेवाड़ी में प्रदर्शन के दौरान कर्नाटक रक्षण वेदिके के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव किया गया  है। जिसको लेकर अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कर्नाटक के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र के धैर्य की परीक्षा न लें।

News : Tuesday, 06 Dec 2022

दिल्ली के जामिया नगर में मामूली बात पर चलाई गोली मचा हड़कंप।

दिल्ली नगर निगम के चुनावों के बीच जामिया नगर में फायरिंग से हड़कंप मची। ।मामूली बात पर झगड़ा होने पर आरोपी आसिफ पकौड़ी ने हवा में  कई फायरिंग की और आरोपी ने शादाब नाम के युवक पर गोली चलाई थी। जिससे  जामिया नगर थाना पुलिस ने आसिफ पकौड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

News : Friday, 02 Dec 2022

पाकिस्तान से भारत पर वायरस 'अटैक' का खतरा:

जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस को काबू करने में जुटी थी, उसी बीच उसका ध्यान एक ऐसे जानलेवा वायरस से हट गया, जो साइज में तो कोरोना से 4 गुना छोटा है, लेकिन उससे 4 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है। इस वायरस का नाम है पोलियो, जिससे हजारों सालों से इंसानों की जंग जारी है। अफगानिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात और पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से दोनों देशों में इस साल पोलियो के मामले बढ़ गए हैं। जिससे भारत में खासकर बॉर्डर से आज जब लग रहा था कि हम इस वायरस से जंग जीतने के करीब हैं और पूरी धरती से इसका नामोनिशान मिटने ही वाला है, तब अचानक एक बार फिर अमेरिका, यूरोप से लेकर भारत तक पोलियो का खौफ बढ़ गया है। वायरस मिलने के बाद न्यूयॉर्क इमर्जेंसी डिक्लेयर कर चुका है। डर है कि कहीं यह बाजी पलट न जाए। राजस्थान में भी वायरस के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

पूरी दुनिया में क्यों बजी खतरे की घंटी

2022 में न्यूयॉर्क के 3 जिलों (काउंटी) के सीवेज वॉटर में पोलियो वायरस पाया गया है। पहला केस जुलाई में सामने आया, जिसमें 20 साल के एक युवक को पैरों को लकवा मार गया। इससे पहले जून में लंदन में भी सीवेज वॉटर में पोलियो वायरस पाया गया था। दूसरे देशों में भी वायरस से बचाव के लिए तैयारियां जारी हैं। कोलकाता में भी सीवेज में यह वायरस पाया गया है। वहीं, 2022 में 25 अक्टूबर तक पाकिस्तान में पोलियो के 20 और अफगानिस्तान में 2 मामले सामने आ चुके थे। बता दें कि दुनिया भर में पोलियो के लिए बने सर्विलांस सिस्टम में सीवर के पानी का सैंपल लेकर उसकी टेस्टिंग की जाती है।

कोविड की वजह से करोड़ों बच्चों को नहीं मिल सकी दवा

UNICEF8 के मुताबिक कोविड की वजह से पूरी दुनिया का ध्यान उससे लड़ने में लगा था। ऐसे में दुनियाभर में 2.3 करोड़ बच्चों को समय पर पोलियो की दवा नहीं मिल सकी। इनमें पाकिस्तान और भारत के 40 लाख बच्चे भी शामिल हैं। वैक्सीनेशन नहीं हो सका तो वायरस से लड़ने के लिए लोगों की इम्युनिटी भी कमजोर हो गई और वायरस फैलने लगा।यही वजह है कि WHO सहित पूरी दुनिया अलर्ट मोड पर आ गई है 

News : Tuesday, 01 Nov 2022

सोना-चांदी के दामों में गिरावट:

सर्राफा बाजार में आज, यानी सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है।31 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोना 201 रुपए सस्ता होकर 50,301 रुपए पर आ गया है। इस महीने की शुरुआत में सोना 52 हजार पर पहुंच गया था, जो फिसलकर 50 हजार के करीब आ गया है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 50,301
23 50,100
22 46,076
18 37,726

चांदी में भी गिरावट
अगर चांदी की बात करें तो इसमें भी आज गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में ये 377 रुपए सस्ती होकर 57,042 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस महीने की शुरुआत में चांदी 61 हजार के ऊपर थी। यानी इसकी कीमत में अक्टूबर में ही 4 हजार से ज्यादा की गिरावट आई है।आने वाले दिनों में तेजी की उम्मीद
केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि आने वाले दिनों में शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इससे सोने की डिमांड में तेजी आने की उम्मीद है। डिमांड में तेजी आने से इसकी कीमतें और बढ़ सकती हैं और आने वाले दिनों में ये 52 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं।

News : Monday, 31 Oct 2022

साउथ अफ्रीका से क्यों हारी टीम इंडिया:

टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 2 जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा मुकाबला हार गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने साउथ अफ्रीका को 134 रन का टारगेट दिया। सूर्यकुमार यादव 40 गेंद पर 68 रन बनाकर भारत को फाइटिंग टोटल तक ले गए, लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

फील्डिंग में भारत ने विकेट हासिल करने के 3 मौके गंवाए और अश्विन फिर महंगे साबित हुए। इस वर्ल्ड कप में यह भारत की पहली हार है। इस स्टोरी में 5 पॉइंट में समझने की कोशिश करेंगे कि क्यों टीम इंडिया यह मुकाबला हार गई...

5. अश्विन की खराब गेंदबाजी
वर्ल्ड कप के पहले मैच पाकिस्तान से लेकर साउथ अफ्रीका तक आर. अश्विन नाकाम साबित हुए हैं। पाकिस्तान खिलाफ उन्होंने 3 ओवर किए।साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अश्विन से टीम को काफी उम्मीदें थीं। इसकी वजह यह थी कि साउथ अफ्रीका के पास अच्छे लेफ्ट हैंड बैटर्स थे। यहां भी अश्विन का प्रदर्शन खराब रहा। उन्होंने 4 ओवर में 43 रन दिए और सिर्फ एक विकेट लिया। अब बहुत मुमकिन है कि अगले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह ही न मिले।

4. सूर्या के अलावा मिडिल ऑर्डर फ्लॉप
भारत की हार की सबसे बड़ी वजह खराब बल्लेबाजी रही। मिडिल ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ। लोकेश राहुल, विराट कोहली, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक का बल्ला खामोश रहा। टीम इंडिया ने एक वक्त 5 बड़े विकेट 49 रन पर ही गंवा दिए थे।खराब शुरुआत के कारण टीम टीम बड़ा टारगेट नहीं दे पाई। हमारे 8 बल्लेबाज दो अंकों में भी नहीं पहुंच सके। इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा ने एक बदलाव किया था। अक्षर पटेल की जगह दीपक हुड्डा को मौका दिया गया था, लेकिन वो खाता तक नहीं खोल सके।

3. विराट फेल, टीम फेल

3. विराट फेल, टीम फेल
फिलहाल, विराट कोहली कमाल के फॉर्म में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 82 रन की धमाकेदार पारी खेल भारत को जीत दिलाई थी। नीदरलैंड के खिलाफ भी किंग कोहली का बल्ला खूब चला। उन्होंने 44 बॉल में 62 रन बनाए थे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी विराट से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 11 बॉल का सामना किया और 12 रन बनाकर आउट हो गए।विराट फेल हुए तो पूरी टीम भी फेल हो गई। 

2. खराब फील्डिंग
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिस तरह का खेल दिखाया, वो सही मायनों में जीत हासिल करने लायक नहीं था। एक वक्त अर्शदीप ने अच्छी शुरुआत दिलाई और डिकॉक को आउट कर दिया। टीम वापसी कर सकती थी। उसे मौके भी खूब मिले, लेकिन फील्डिंग ने सारा खेल खराब कर दिया।विराट कोहली ने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद 35 रन के स्कोर पर मार्करम का आसान कैच छोड़ा। 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्करम ने लेग साइड पर शॉट खेला। गेंद लंबे समय तक हवा में थी, लेकिन गेंद विराट और हार्दिक के बीच में गिर गई। मार्करम ने इसका पूरा फायदा उठाया और 41 बॉल में 52 रन बना दिए। तब तक वो टीम को जीत के रास्ते पर ला चुके थे।

ने कैच छोड़ा और रोहित शर्मा ने रन आउट।

1. राहुल फिर फ्लॉप
केएल राहुल ने सिर्फ 9 रन बनाए और फिर फ्लॉप साबित हुए। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में यह लगातार तीसरा मैच है, जब राहुल फ्लॉप रहे। भारत ने इससे पहले पाकिस्तान और नीदरलैंड के मैच में शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन इन दोनों ही मैच में राहुल कुछ खास नहीं कर पाए थे।

News : Monday, 31 Oct 2022

क्या अलग होगें रणवीर दीपिका??

Ranveer Singh on Separation News: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, इसमें दावा किया जा ररा है कि दोनों के बीच सब सही नहीं चल रहा है। इसको लेकर रणवीर ने अब चुप्पी तोड़ी है।बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते है। किसी की शादी को लेकर खबरे सामने आती है, तो किसी का लव अफेयर को लेकर अफवाह उड़ जाती है। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स से जुड़ी ऐसी कई खबरे सामने आती रहती हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, इस ट्वीट में ऐसी बात लिखी है जिसपर कोई यकीन नहीं कर पा रहा है। ट्वीट में दावा किया गया था कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बीच सब सही नहीं चल रहा है। इस ट्वीट के सामने आने के बाद दोनों के फैंस हैरान हो गए थे। इसी बीच बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसको उनकी तलाक अफवाह से जोड़कर देखा जा रहा है।

रणवीर सिंह ने खोली ट्वीट की पोल

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है, रणवीर और दीपिका के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को लेकर बोलते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने कहा, हम दोनों 2012 से रिलेशनशिप में अब 2022 आ गई। हम दोनों को मिले हुए दस साल हो गए है।' एक्टर के इस जवाब ने ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने तलाक को लेकर कोई सफाई नहीं दी है। उनके इस वायरल वीडियो को तलाक की अफवाह से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में शादी की है। 

News : Thursday, 29 Sep 2022

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर सबको चौका दिया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर सबको चौका दिया है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैं राजस्थान का सीएम रहूंगा या नहीं ये भी सोनिया गांधी तय करेंगी. उन्होंने कहा कि राजस्थान में दो दिन पहले जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैंने सोनिया गांधी से मांफी मांगी है. मैं राजस्थान का मुख्यमंत्री हूं इसलिए अपनी नैतिकता के आधार पर माफी मांगी है. हालांकि राजस्थान में जो कुछ भी हुआ उसमें मेरा कोई हाथ नहीं है.

News : Thursday, 29 Sep 2022

राजस्थान कांग्रेस के संकट पर भाजपा का राहुल गांधी पर तंज, कहा- पहले इन्हें जोड़ लो

राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राहुल गांधी

  •  
  •  
  •  

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस के संकट पर भाजपा का राहुल गांधी पर तंज, कहा- पहले इन्हें जोड़ लो

  •  

Author: Sanjeev TiwariPublish Date: Mon, 26 Sep 2022 10:08 AM (IST)Updated Date: Mon, 26 Sep 2022 10:50 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अशोक गहलोत, राहुल गांधी और सचिन पायलट का फोटो शेयर किया

Rajasthan Politics Update News राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राहुल गांधी अशोक गहलोत और सचिन पायलट की फोटो शेयर करते हुए ट्विट किया है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पर कमेंट किया है।

 

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। राजस्थान में नए सीएम को लेकर पेंच फंस गया है। माना जा रहा था कि अशोक गहलोत के दिल्ली आने के बाद सचिन पायलट प्रदेश के नए मुखिया बनेंगे। इस बीच कांग्रेस विधायकों की बगावत से पूरी कहानी ही बदल गई है। गहलोत गुट के विधायक सचिन पायलट को सीएम पद के रूप में नहीं देखना चाहते। बस इसी बात की नाराजगी ने उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया।

विधायकों का कहना है कि सचिन पायलट को हम सीएम पद पर नहीं देखना चाहते। गहलोत गुट के विधायकों के अलावा खुद सीएम अशोक गहलोत को सचिन का नाम सीएम पद के लिए मंजूर नहीं था। वह शुरू से सीपी जोशी को अपनी सीएम को सीएम पद पर देखना चाहते है।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट की फोटो शेयर करते हुए ट्विट किया है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पर कमेंट किया है।

News : Monday, 26 Sep 2022

डेंगू 100 पार:

कोरोना संक्रमण भले ही कम हो गया है लेकिन बारिश के मौसम के चलते जगह-जगह भरे पानी के कारण डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। ग्वालियर शहर की अगर बात करें तो डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या एक सैंकड़ा के पार हो गई है। हर दिन अस्पतालों में डेंगू के संदिग्ध मरीज लगातार पहुंच रहे हैंं। शनिवार को हुई संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच में डेंगू के 6 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 4 मरीज सिर्फ ग्वालियर के ही हैं, जबकि 2 मरीज मुरैना के हैं। इन 6 मरीजों में से 4 जेएएच में तथा 2 जिला अस्पताल मुरार में भर्ती हैं।

जिला अस्पताल मुरार और गजराराजा मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में शनिवार को डेंगू के 65 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच की गई। जांच में 6 मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 4 मरीज ग्वालियर के तथा मुरैना के 2 मरीज हैं। ग्वालियर में मिले 4 मरीज बीपी सिटी कॉलोनी, हजीरा, मांढरे की माता और डबरा के हैं। ग्वालियर में शनिवार को मिले 4 डेंगू पॉजीटिव मरीजाें को मिलाकर जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 103 पहुंच गई है। इसके अलावा 20 मरीज दूसरे जिलों के भी अबतक मिल चुके हैं। मलेरिया विभाग की टीम संभवत: रविवार को डेंगू पीड़ित मरीजों के घर जाकर एंटी लार्वा एक्शन प्लान चलाएगी। इस सीजन में चिकनगुनिया का भी एक मरीज पिछले दिनों मिला था।डेंगू से बचने के लिए मच्छरों से बचाव रखें

बीते साल डेंगू ने बच्चों को ज्यादा बनाया था शिकार

बीते साल महानगर में बीते साल पहली बार रिकॉर्ड डेंगू के 2774 मरीज मिल चुके थे। बीते साल डेंगू ने बच्चों को सबसे ज्यादा शिकार बनाया था। जिले में डेंगू से 9 बच्चों सहित 11 मरीजों की मौत हुई थी। इसी तरह जिले में चिकनगुनिया के 26 मरीज मिले थे।

डेंगू से बचने के लिए मच्छरों से बचाव रखें

बारिश का पानी घर के आसपास एकत्रित न होने दें। डेंगू से बचने के लिए मच्छरों से बचाव रखें। पूरी बांह के कपड़े पहनें। कूलर को सप्ताह में एक बार खाली करके दोबारा भरें। टंकी का पानी ढंक कर रखें।
-डॉ. प्रदीप प्रजापति, एसोसिएट प्रोफेसर मेडिकल विभाग, जीआरएमस

News : Sunday, 25 Sep 2022

प्रदेश समाचार

ट्रेंडिंग

इंदौर

भोपाल

ग्वालियर